मिशन शक्ति अभियान में जीजीआईसी की छात्राओं को कानून और हेल्पलाइन की जानकारी
बलिया, 30 सितंबर। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया में छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम जिला न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें जिलाधिकारी नागेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मौजूद रहे।
जिला न्यायालय की पॉक्सो टीम और मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के साथ महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में बताया। छात्राओं, शिक्षिकाओं और महिलाओं से संवाद कर छेड़छाड़, उत्पीड़न, पीछा करने तथा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सुरक्षित आवागमन, आपात स्थिति में सावधानी, साइबर अपराध से बचाव और महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी भी दी गई।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
112 – आपातकालीन पुलिस सेवा
1090 – महिला पावर लाइन
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
बलिया पुलिस ने अपील की कि किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें और बिना भय या संकोच के पुलिस की सहायता लें। साथ ही आसपास की महिलाओं और बालिकाओं को भी उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करें।
#मिशनशक्ति #मिशनशक्ति50 #बलिया #बलियापुलिस #महिलासुरक्षा #बालिकासुरक्षा #महिलासशक्तिकरण #पॉक्सोएक्ट #POCSOAct #साइबरअपराध #साइबरसुरक्षा #महिलाहेल्पलाइन #चाइल्डहेल्पलाइन #112 #1090 #1098 #1930 #राजकीयबालिकाइंटरकॉलेज #जागरूकताअभियान #बालिकाजागरूकता #उत्तरप्रदेश #पुलिसजागरूकता