भिंड: स्थाई सीएमओ लाने के विधायक के आश्वासन पर पार्षदों का धरना समाप्त
Bhind, Bhind | Aug 14, 2026 नगर पालिका में पिछले एक सप्ताह से स्थायी सीएमओ की नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहा पार्षदों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को लगभग 5 बजे समाप्त हो गया। धरना समाप्त कराने भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह नगर पालिका पहुंचे और पार्षदों से चर्चा की विधायक ने पार्षदों को भरोसा दिलाया कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है।