बकानी: जहरीले जीव-जंतुओं और बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे सहित क्षेत्र में कराई फोगिंग
बकानी। कस्बे में बारिश के मौसम के दौरान जहरीले जीव-जंतुओं एवं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग अभियान चलाया गया। विभाग की टीम ने कस्बे के विभिन्न चौराहों, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर फॉगिंग कर कीटनाशक का छिड़काव किया।