भादरा: भादरा में विदेश भेजने के नाम पर ₹5.50 लाख हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
भादरा पुलिस ने विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये हड़पने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नेठराना निवासी रवि कुमार का आरोप है कि साइप्रस भेजने का झांसा देकर 70 हजार रुपये ऑनलाइन और 4.80 लाख रुपये नकद लिए गए, लेकिन न विदेश भेजा और न रकम लौटाई।