उचकागांव: हरियाली अमावस्या पर मीरगंज के औघड़दानी मंदिर में भव्य श्रृंगार, 10 हजार भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
गोपालगंज जिले के मीरगंज के प्राचीन औघड़दानी मंदिर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया. मंदिर परिसर को हरी पत्तियों, पौधों, बेलपत्र और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया. प्राकृतिक हरियाली के बीच महादेव का दरबार आकर्षक वन और कैलाश स्वरूप में नजर आया.हरियाली अमावस्या के विशेष अवसर पर शिवलिंग को फूलों से सजाया गया.