शिवपुरी नगर: शिवपुरी में झमाझम बारिश से जीवंत हुआ प्रसिद्ध भदैया कुंड, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी
शिवपुरी में मानसूनी बारिश ने आखिरकार अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार रात हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के ऐतिहासिक और लोकप्रिय पर्यटन स्थल भदैया कुंड का प्राकृतिक झरना लंबे समय की खामोशी के बाद आखिरकार चल पड़ा। इस सीजन में पहली बार झरने के बहने से यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अपने चरम पर पहुंच गया है और कल तक शांत पड़ी वादियां रात पानी के आवाज से गूंज उठी