कुटुंबा: महसू गांव में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों की हुई जांच
कुटुंबा प्रखंड के ग्राम पंचायत डुमरी अंतर्गत महसू गांव में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हड्डी, नस, जोड़, गठिया और दांत से संबंधित रोगों की जांच की गई। शिविर का आयोजन मनोरमा डेंटल क्लिनिक, कटारी हिल रोड, गया तथा नरोमा हॉस्पिटल, शेरघाटी के सहयोग से किया गया।