कलान: शोत नदी में डूबे किशोर का शव तीसरे दिन मिला, एनडीआरएफ व गोताखोरों ने चलाया अभियान
मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी 17 वर्षीय उदयवीर बुधवार को पशुओं को चराने के दौरान शोत नदी के गहरे पानी में डूब गया था। गुरुवार को शाहजहांपुर से पहुंची एनडीआरएफ टीम ने कई घंटे सघन अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को ढाई घाट पुल के पास गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उदयवीर का शव बरामद कर लिया