Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
होशंगाबाद नगर: पर्रादेह में रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर कार्यक्रम हुआ आयोजित - Hoshangabad Nagar News
abhishekind24news
होशंगाबाद नगर: पर्रादेह में रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर कार्यक्रम हुआ आयोजित
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad
| Aug 16, 2026
पर्रादेह स्थित खेड़ापति माता मंदिर परिसर में रविवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
#national
#others
MORE NEWS
अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां की जप्त कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 03 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जप्त की गई हैं। संयुक्त कार्रवाई के दौरान ग्राम मरोड़ा में रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते पाए जाने पर 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई। जप्त वाहन को पुलिस थाना रामपुर गुर्रा की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार नर्मदापुरम शहर में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 02 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जप्त की गईं। दोनों वाहनों को पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया है। जप्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मानसून की प्रतिबंधित अवधि में रेत का अवैध उत्खनन किए जाने के मामले में संबंधितों के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज किए जाने की कार्रवाई भी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान खनि निरीक्षक श्री बसंत पाटिल, प्रभारी खनि निरीक्षक श्री कृष्णकांत परस्ते, थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम सहित पुलिस बल उपस्थित रहा। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026
नागद्वारी मेला क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 03 प्रकरण दर्ज, करीब 38 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जब्त कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पचमढ़ी के नागद्वारी मेला क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की टीम द्वारा नागद्वारी मेला क्षेत्र के भाजियागिरी, नागफनी, जलगली एवं बड़ा महादेव के आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच एवं कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा से संबंधित कुल 03 प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान करीब 38 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7,600 रुपये आंकी गई है। संबंधित प्रकरणों में आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026
समाज में जागरूकता पैदा करने और राष्ट्रहित के विषयों को जन-जन तक पहुंचाते हैं पत्रकार- सांसद माया नारोलिया अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है तिरंगा यात्रा नर्मदापुरम के पत्रकार बंधुओं ने निकाली तिरंगा रैली, शहर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नर्मदापुरम के पत्रकार बंधुओं ने सोमवार को कोठी बाजार स्थित पीपल चौक पत्रकार भवन के सामने से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर पत्रकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी और शहरवासी राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर सांसद माया शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से देश को आजादी मिली है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकार समाज में जागरूकता पैदा करने के साथ राष्ट्रहित के विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। राष्ट्रीय पर्व अपने दायित्वों को दिलाता है याद- अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन इस मौके पर अपर कलेक्टर अनिल जैन ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का अवसर भी है। तिरंगा हमें एकता, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देता है। युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता नई पीढ़ी में मजबूत राष्ट्रप्रेम को दर्शाती है। तहसीलदार सरिता मालवीय ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। देश की प्रगति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। यात्रा के समापन पर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया गया। इसके बाद पत्रकार भवन में पत्रकार साथियों ने तिरंगा यात्रा के उद्देश्य और राष्ट्रहित में पत्रकारिता की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026
त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन का सघन जांच अभियान जारी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार 16 अगस्त को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह राणा ने नर्मदापुरम शहर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनता किराना, ग्वालटोली से घी एवं बेसन के नमूने तथा श्री गुरुनानक एजेंसी से 02 टॉफी के नमूने लिए गए। इसके अलावा शंकर ट्रेडर्स, सतरस्ता से घी के 02 नमूने लिए गए। इस प्रकार कुल 06 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई एवं प्रकरण प्रस्तावित किया जाएगा। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चौपाटी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया तथा खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य पदार्थों की स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं एसपी श्री साई कृष्ण एस थोटा ने पचमढ़ी पहुंच कर नागद्वारी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। Jansampark Madhya Pradesh #narmadapuram #madhyapradesh #pachmarhi
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026