लोहंडीगुडा: विधायक विनायक गोयल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की, 243 कंबल, 70 गंजी-बर्तन एवं 64 त्रिपाल शामिल
लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आज लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल जी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें आवश्यक राहत सामग्री प्रदान की और प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।