शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से वांछित मोहल्ला सती मंदिर निवासी व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 29, 2026 मंगलवार को शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि एसपी के आदेश पर वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने वारंट के आधार पर कोर्ट से वांछित चल रहे शामली के मोहल्ला सती मंदिर निवासी प्रवेश कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।