खालवा: खंडवा के गाड़ीखाना में पुलिस अधीक्षक अगम जैन का जनसंवाद, युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील
खंडवा के थाना मोघट रोड क्षेत्र के गाड़ीखाना में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करना, उनकी समस्याएं एवं सुझाव जानना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।