राजगढ़: तांबाखेड़ी में डेम के विरोध में किसान संघर्ष समिति ने दो किसानों का अनशन तुड़वाया, अब 5 महिलाओं ने भूख हड़ताल शुरू की
Rajgarh, Churu | Sep 28, 2026 किसान संघर्ष समिति और आठों गांवों के किसानों ने बैठक कर फैसला लिया कि प्रशासन का रवैया सही नहीं है और संघर्ष लंबा चलेगा। सरकार किसानों की जल्दी सुनने वाली नहीं है, इसलिए आंदोलन को अनुशासन में चलाना जरूरी है। इस फैसले के तहत दोनों किसानों को किसान संघर्ष समिति के नेताओं ने आमरण अनशन तुड़वाया। राजेश बुरा और बलवंत पूनिया को मनाकर जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया।