#इफको चौकी इंचार्ज पर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
प्रयागराज, फूलपुर।
फूलपुर थाना क्षेत्र के पाली-बाबूगंज में इफको चौकी इंचार्ज पर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सुबह 6 बजे सादे ड्रेस में चौकी इंचार्ज हमराहियों के साथ घर पहुंचे और धमकी दी। परिवार ने घटना का वीडियो होने का भी दावा किया है।
वहीं गंगानगर जोन पुलिस कमिश्नरेट ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि चौकी इंचार्ज पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज है। आरोपी से पूछताछ करने गई टीम के साथ परिजनों ने अभद्रता की और आरोपी को भगा दिया था।
फिलहाल पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
#Prayagraj #Phoolpur #IFFCOChowki #UPPolice #ViralVideo