🔹सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “नमो सेवा अनकही कहानियां” नाटक का आयोजन
➡️शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “नमो सेवा अनकही कहानियां” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा, जनकल्याण एवं सेवा भावना से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों को विद्यार्थियों तक पहुँचाना तथा उनमें सामाजिक सरोकार एवं सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं द्वारा “नमो सेवा अनकही कहानियां” विषय पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनहित एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं के अभिनय एवं प्रस्तुति ने उपस्थित जनों को प्रभावित किया तथा सेवा कार्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी श्री मिथुन बारिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #narmadapuram
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of Higher Education, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026