सबलगढ़: अमृत हरित महाअभियान में भाजपा नेताओं ने किया पौधरोपण, विधायक रावत भी रहीं मौजूद
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक सरला रावत, जनपद अध्यक्ष सुनीता सिंह रावत एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत बंसल ने साथियों सहित पौधरोपण किया। इस अवसर पर रामदीन सिंह जादौन, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहे।