ग्वालपाड़ा: महिला से मारपीट: सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
अरार थाना क्षेत्र के सुखासन गांव में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार, सुखासन गांव निवासी छोटेलाल यादव की पत्नी रंजू देवी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि नामजद आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया