अतर्रा: बड़ा गाँव में जहरीले सर्प के काटने से एक किसान की हुई मौत
Atarra, Banda | Aug 14, 2026 जहरीले सर्प के काटने से किसान की मौत बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में खेत पर घास काट रहे किसान की जहरीले सर्प के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बड़ा गांव निवासी संतोष (59) पुत्र अच्छे लाल गुरूवार को 3 बजे अपने खेत में ट्यूबवेल के पास घास काट रहे थे। चारा काटते समय जहरीले सर्प ने उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया