खिरकिया: कलेक्टर की अपील: खिरकिया में 4 अक्टूबर को सेवा शिविर, पात्र हितग्राही जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें
‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत 4 अक्टूबर को खिरकिया के प्रगति हाईस्कूल प्रांगण में मेगा सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा। प्रशासन ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर शिविर में पहुंचे, ताकि योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जा सके।