मेरठ: मेरठ में युवती ने माता-पिता पर जबरन बयान दिलाने का आरोप लगाया, एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बोली- अरमान को झूठे केस में फंसाया
Meerut, Meerut | Aug 10, 2026 मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र की एक बालिग युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि परिवार ने उसके पड़ोसी युवक अरमान के खिलाफ जबरन बयान दिलवाकर उसे दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भिजवा दिया।