पांगी में पशुपालकों के लिए नई डिजिटल सुविधा शुरू
पशुपालन विभाग लुज ने शुरू की “पशु रजिस्टर नकल” सेवा, व्हाट्सऐप पर मिलेगी पशुओं की जानकारी
पांगी। पशुपालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग लुज द्वारा एक नई डिजिटल पहल “पशु रजिस्टर नकल” की शुरुआत की गई है। इस सुविधा के माध्यम से पशुपालकों को उनके पंजीकृत पशुओं से संबंधित जानकारी पशु के टैग नंबर और नाम सहित व्हाट्सऐप के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस डिजिटल सुविधा से पशुपालकों को अपने पशुओं से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और आवश्यकता पड़ने पर उसे आसानी से प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
वेटरनरी फार्मासिस्ट लुज धीरज नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना तथा पशु रिकॉर्ड को अधिक व्यवस्थित और सुलभ बनाना है।
Chamba, Chamba | Oct 5, 2026