गाण्डेय: गांडेय प्रखंड की अहिल्यापुर पंचायत के चितरपोकी और दूल्हाडीह गांव में आस्था और भक्ति का अद्भुत नज़ारा दिखा
Gandey, Giridih | Aug 16, 2026
गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत अंतर्गत चितरपोकी और दूल्हाडीह गांव में रविवार की सुबह आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह करीब 11 बजे ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ।