अजीतमल: यमुना के बढ़ते जलस्तर से सहमे ग्रामीण, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी, पानी डेंजर लेवल से 6.08 मीटर नीचे पहुंचा
यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले वर्षों में आई बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए ग्रामीण नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए तहसील प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों में यमुना के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को नदी क