लवकुशनगर में कुएं में मिला शव, बालकेश ठाकुर के रूप में हुई पहचान
छतरपुर के लवकुशनगर क्षेत्र के पूर्वा बम्हौरी गांव के पास कुएं में मिले शव की पुलिस जांच में पहचान बालकेश ठाकुर के रूप में हुई है।
शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव की शिनाख्त की।
मामले को लेकर CSP अरुण कुमार सोनी ने भी जानकारी दी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
📍 लवकुशनगर, छतरपुर
#छतरपुर #लवकुशनगर #छतरपुरन्यूज #बुंदेलखंडन्यूज