बालूमाथ: बालूमाथ बाजार टाड़ परिसर व आसपास की सरकारी भूमि से एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया
बालूमाथ बाजार टाड़ परिसर और आसपास की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह और थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस बल व जेसीबी की मदद से एक दर्जन से अधिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।अभियान के दौरान अवैध रूप से बनाए गए झोपड़ी, पक्के चबूतरा आदि हटाए गए l