सदर: बरेका में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Sadar, Varanasi | Aug 15, 2026 वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। बरेका स्टेडियम में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बरेका सिर्फ कारखाना नहीं, बल्कि “विरासत बनारस की, गति आधुनिक भारत की” है।