गभाना: पिसावा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया, पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई
पिसावा क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में आए एक रिश्तेदार ने घर में अकेली 11 वर्षीय किशोरी को कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।