रामगढ़ चौक: महिसोना में टोटो की बैटरी-टायर चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार; पिकअप से 4 बैटरी और ई-रिक्शा के 3 चक्के बरामद
तेतरहाट थाना स्थित महिसोना गांव से रविवार 1 बजे चोरों द्वारा टोटो की बैटरी,चार्जर के साथ-साथ टोटो चक्का की चोरी का मामला सामने आया है।जिसको लेकर कवैया थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां चोरी के सामानों के साथ 4 चोर को गिरफ्तार कर लिया गया।बताया जाता है की कवैया पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर रात्रि में जांच कर रही थी।