सुल्तानगंज: विष्णुटोला के 6 पीड़ित परिवारों को समाहरणालय में जिला प्रशासन ने दिए चार-चार लाख के चेक
करमा-धरमा पर्व के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में छह मासूमों की मौत के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। भागलपुर समाहरणालय में जिला प्रशासन की ओर से छह मृत बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का सहायता राशि का चेक सौंपा गया। हादसे में राहुल कुमार, विकास कुमार, पूजा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, आयुष कुमार और ज्योति कुमारी