मुंगावली: मुंगावली में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
मुंगावली में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। शनिवार को सुबह लगभग 9 बजे मल्हारगढ़ रोड स्थित पुरानी गल्ला मंडी में जनपद पंचायत द्वारा मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें शासकीय और निजी स्कूलों के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर बैंड की धुनों के साथ शामिल हुए। जनपद अध्यक्ष विजयालक्ष्मी जैन ने ध्वजारोहण किया|