सांगानेर: जयपुर में टोंक रोड पर राडो के शोरूम से 2.5 करोड़ की 251 विदेशी लग्जरी घड़ियों की चोरी, CCTV में कैद तस्वीरें
जयपुर के टोंक रोड स्थित स्विस वॉच ब्रांड राडो के शोरूम में आज गुरुवार अलसुबह बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। बदमाश शोरूम का शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब 2.5 करोड़ रुपए कीमत की 251 घड़ियां चोरी कर ले गए। वारदात में 5 से 7 बदमाशों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।