रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की
सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए कथित वोटों में गड़बड़ी की जांच और कार्रवाई की मांग उठाई,कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूँकने का भी प्रयास भी किया।