एकमा: एकमा स्टेशन पर अचेत यात्री मिला, पहचान नहीं हो सकी
Ekma, Saran | Aug 13, 2026 एकमा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस से करीब 40 वर्षीय एक यात्री को अचेत अवस्था में उतरा गया। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। हालांकि पुलिस पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। सुबह करीब 10:30 बजे तक यात्रीकी पहचान नहीं हो सकी थी।