दुधि: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, जोरुखाड़ गांव निवासी युवक की मौत, 16 वर्षीय भतीजा गंभीर घायल
झारखंड के हनुमंता गांव के पास बुधवार रात एक सड़क हादसे में दुद्धी ब्लॉक के जोरूखाड़ गांव निवासी 40 वर्षीय राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनका 16 वर्षीय भतीजा सत्यम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी।