बाघमारा/कतरास: बेहराकुदर बमबाजी: आरोपी शुभम सिंह के पिता राजू सिंह ने 5 मार्च की घटना को बताया साजिश
कतरास के बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर में 5 मार्च की बमबाजी मामले में आरोपी शुभम सिंह के पिता राजू सिंह ने साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अवैध कोयला कारोबार के विरोध के कारण उनके बेटे को फंसाया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।