कान्हाचट्टी: पिता का साया उठा, तो बच्चों की पढ़ाई का सहारा बनी एक पहल
पिता का साया सिर से उठने के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे दो मासूम बच्चों के लिए अब उम्मीद की एक नई राह खुली है। कान्हाचट्टी प्रखंड के गड़िया गांव निवासी 8 वर्षीय सुधांशु कुमार यादव और 6 वर्षीय सुमित कुमार यादव का सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, चतरा में नामांकन हो गया है। दोनों बच्चे स्वर्गीय विजय यादव के पुत्र हैं। पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थित