जबलपुर: मेडिकल कॉलेज में 60 मिनट तक दहशत, पहले पैर से लिपटा सांप, फिर मटकों के ढेर से निकला 8 फीट का अजगर जैसा जीव
जबलपुर में सिर्फ एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर विशालकाय सांप निकलने से हड़कंप मच गया!पहली घटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ए.आर.टी. प्लस केंद्र की है। यहाँ आज गुरुवार शाम लगभग 4 बजे काउंसलर मंजू सिंह राजपूत कुर्सी पर बैठकर काम कर रही थीं। तभी अचानक उनके पैर में सरसराहट हुई। नीचे देखा तो पैरों के पास से रेंगता हुआ 6 फीट लंबा सांप सीधे कूलर की टंकी में जा