मेरठ: मेडिकल के मंगल पांडे नगर में CG टावर की लिफ्ट अचानक गिरी, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला: कुछ देर पहले ही युवक फंसा था
Meerut, Meerut | Aug 12, 2026 मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर स्थित सीजी टावर में मंगलवार दोपहर लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय लिफ्ट में कोई मौजूद नहीं था। घटना से करीब 15-20 मिनट पहले ही एक युवक इसी लिफ्ट में फंस गया था, जिसे कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है