इस्माइलपुर: जहान्वी चौक घाट का वैकल्पिक रास्ता भी जलमग्न
इस्माइलपुर के जहान्वी चौक घाट पर बाढ़ का पानी सड़क तक पहुंच गया है। प्रशासन की ओर से बनाया गया वैकल्पिक रास्ता भी जलमग्न हो गया है। दूसरी सड़क भी दो जगहों पर 100 मीटर से अधिक टूट गई है। टूटे रास्ते पर घुटनेभर पानी और कीचड़ के बीच यात्री आवागमन कर रहे हैं। रात में रोशनी और बैरिकेडिंग नहीं होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। शुक्रवार को टूटे रास्ते पर जाम में एक