रायडीह: चेन्नई में मजदूर संजू उरांव की मौत, एम्बुलेंस से देर रात्रि रुकरुम गांव पहुंचा शव, छलक पड़े ग्रामीणों के आंसू।
Raidih, Gumla | Sep 29, 2026 रायडीह प्रखंड के रुकरूम गांव निवासी करीब 37 वर्षीय मजदूर संजू उरांव की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। संजू अपने दोस्तों के साथ मजदूरी करने चेन्नई गया था, जहां वह एलएंडटी कंपनी के तेरिया नगर, कोर्चुर क्षेत्र में काम करने पहुंचा था।बताया गया कि काम शुरू होने से पहले ही उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी।