ब्यौहारी: एक किशोर से जातिगत गाली-गलौज व मारपीट, तीन अज्ञात पर मामला दर्ज
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बिजही में एक किशोर के साथ जातिगत गाली-गलौज कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास की जानकारी जुटा रही है। जानकारी गुरुवार दोपहर दो बजे सामने आई है।