14 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़वानी जिले (तलुन, बोरलाय व बड़वानी) के प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक कारकेड रिहर्सल व सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया। बड़वानी एसपी पद्मविलोचन शुक्ल व एएसपी धीरज बब्बर के निर्देशन में हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक काफिले का सजीव अनुकरण किया गया। एसपी ने पुलिस बल को सघन ब्रीफिंग देकर सतर्कता, शालीनता और समयबद्धता के साथ ड्यूटी करने के कड़े निर्देश दिए। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #CMMohanYadav #BarwaniPolice #BarwaniUpdate