गाज़ीपुर: गाजीपुर में तिरंगे का तूफान, शहीदों को नमन, सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
गाजीपुर में भाजपा की तीन दिवसीय मंडल तिरंगा यात्रा का आज अंतिम दिन रहा। जिले के शेष 21 मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इसी कड़ी में मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के रेवतीपुर में निकली तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति का माहौल बना दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।