दिनारा: दिनारा में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, ठेले और अस्थायी दुकानें हटाई गईं
Dinara, Rohtas | Sep 24, 2026 दिनारा में गुरुवार को 3 बजे एसडीएम दिलीप कुमार की मौजूदगी में सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। इस दौरान ब्लॉक रोड के किनारे लगे ठेले, दुकानें और अन्य अस्थायी अतिक्रमण बुलडोजर से हटाए गए। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदार और ठेला व्यवसायी सामान समेटते नजर आए। एसडीएम ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था।