गांगड़तलाई: मानगढ़ धाम पर कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय शहीद स्मारक घोषित करने की मांग तेज
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय शहीद स्मारक घोषित नहीं किए जाने के मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेस ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, साधु-संत और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।