Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित डौली की मड़ैया का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को वितरित की राहत सामग्री किट, पका हुआ भोजन, ग्रह अनुदान राशि एवं आवासीय पट्टा भूमि आवंटन स्वीकृति पत्र* जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा में प्रत्येक समय तत्पर : मा0 प्रभारी मंत्री जी फर्रुखाबाद : मा0 मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री जनपद फर्रुखाबाद श्री जयवीर सिंह जी ने आज अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत सदर तहसील स्थित विकासखण्ड बढ़पुर के बाढ़ प्रभावित मजरा डौली की मड़ैया का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय,मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोनिका यादव, मा0 विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि, मा0 विधायक अमृतपुर श्री सुशील शाक्य, मा0 विधायक भोजपुर श्री नागेंद्र सिंह राठौर तथा मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्री फतेहचंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने ग्रामीणों को जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं सहायता व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को पका हुआ भोजन वितरित किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से भोजन एवं राहत व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है। मा0 मंत्री जी ने मौके पर बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों को राहत सामग्री किट, पका हुआ भोजन, ग्रह अनुदान राशि एवं आवासीय पट्टा भूमि आवंटन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, इसके साथ ही बच्चों को बिस्किट व चॉकलेट भी वितरित की, इस दौरान मा0 मंत्री जी बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन आप सभी की सेवा में प्रत्येक समय तत्परता के साथ खड़ा है। आपदा की स्थिति में किसी भी ग्रामीण को समस्या होने पर वह तुरंत आपदा कंट्रोल रूम के सहायता टोल फ्री नंबर 1077 एवं मो0न0 05692235077 व 09454416457 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य, शरणालयों की व्यवस्था, खाद्यान्न, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा पशुओं की सुरक्षा के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ निरंतर कार्यरत हैं। हमारा प्रयास है कि किसी भी नागरिक को कठिनाई का सामना न करना पड़े। मा0 मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और आवश्यकता के अनुसार तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शरणालय स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 नीरज कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Amritpur, Farrukhabad | Aug 13, 2026

MORE NEWS

दोस्त को सर्प ने काटा तो दोस्त ने पकड लिया जिंदा लेकर पहुंचा अस्पताल

दोस्त को सर्प ने काटा तो दोस्त ने पकड लिया जिंदा लेकर पहुंचा अस्पताल

Amritpur, Farrukhabad | Aug 16, 2026

उप जिला अधिकारी सीतापुर के साथ कुछ पल

उप जिला अधिकारी सीतापुर के साथ कुछ पल

Amritpur, Farrukhabad | Aug 16, 2026

🚨 दर्दनाक खबर | खेत पर मिला बेहोश, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया

मोहम्मदाबाद। खिमसेपुर के शिवाजी नगर वार्ड निवासी 42 वर्षीय रमेश चंद्र की संदिग्ध रूप से जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया कि रमेश चंद्र गांव के ही शेर बहादुर के खेत बटाई पर लेकर खेती करते थे और ट्यूबवेल पर ही रहते थे। रविवार सुबह किसी समय उनकी गर्दन पर जहरीले कीड़े ने काट लिया। वह ट्यूबवेल के अंदर तख्त पर बेहोशी की हालत में मिले।

सुबह करीब 9 बजे भाई के बेटे हर्ष के खाना देने पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

रमेश चंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी एक पुत्री है, जिसकी शादी हो चुकी है। मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

#मोहम्मदाबाद #फर्रुखाबाद #दुखद_घटना #रमेश_चंद्र #फर्रुखाबाद_न्यूज #स्थानीय_समाचार

🚨 दर्दनाक खबर | खेत पर मिला बेहोश, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया मोहम्मदाबाद। खिमसेपुर के शिवाजी नगर वार्ड निवासी 42 वर्षीय रमेश चंद्र की संदिग्ध रूप से जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि रमेश चंद्र गांव के ही शेर बहादुर के खेत बटाई पर लेकर खेती करते थे और ट्यूबवेल पर ही रहते थे। रविवार सुबह किसी समय उनकी गर्दन पर जहरीले कीड़े ने काट लिया। वह ट्यूबवेल के अंदर तख्त पर बेहोशी की हालत में मिले। सुबह करीब 9 बजे भाई के बेटे हर्ष के खाना देने पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रमेश चंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी एक पुत्री है, जिसकी शादी हो चुकी है। मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। 🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। #मोहम्मदाबाद #फर्रुखाबाद #दुखद_घटना #रमेश_चंद्र #फर्रुखाबाद_न्यूज #स्थानीय_समाचार

Amritpur, Farrukhabad | Aug 16, 2026

🚨 फतेहगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: पत्नी को गंगा में फेंकने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कमालगंज पुलिस ने 109(1) बीएनएस के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी अजीत ने अपनी पत्नी को रिश्तेदारी में घुमाने के बहाने ले जाने और गंगा में फेंकने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, अजीत पुत्र ओमकार निवासी ग्राम अकबराबाद थाना कमालगंज और उसका मामा रामू पुत्र जवाहर लाल निवासी ग्राम नेपलपुर थाना मऊदरवाजा को गिरफ्तार किया गया है।

📌 क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त को महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अजीत अपनी पत्नी को गंगा नदी के किनारे ले गया और उसके साथ गंभीर वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

🚔 कमालगंज पुलिस की कार्रवाई
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देश और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

बरामदगी में एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फतेहगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से मामले की जांच में अहम कड़ी जुड़ी है। अब पूरे घटनाक्रम की सच्चाई पुलिस की विवेचना में सामने आएगी।

#FatehgarhPolice #Kamalgंज #CrimeNews #Farrukhabad #PoliceAction #BreakingNews

🚨 फतेहगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: पत्नी को गंगा में फेंकने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कमालगंज पुलिस ने 109(1) बीएनएस के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी अजीत ने अपनी पत्नी को रिश्तेदारी में घुमाने के बहाने ले जाने और गंगा में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, अजीत पुत्र ओमकार निवासी ग्राम अकबराबाद थाना कमालगंज और उसका मामा रामू पुत्र जवाहर लाल निवासी ग्राम नेपलपुर थाना मऊदरवाजा को गिरफ्तार किया गया है। 📌 क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त को महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अजीत अपनी पत्नी को गंगा नदी के किनारे ले गया और उसके साथ गंभीर वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 🚔 कमालगंज पुलिस की कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देश और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बरामदगी में एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फतेहगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से मामले की जांच में अहम कड़ी जुड़ी है। अब पूरे घटनाक्रम की सच्चाई पुलिस की विवेचना में सामने आएगी। #FatehgarhPolice #Kamalgंज #CrimeNews #Farrukhabad #PoliceAction #BreakingNews

Amritpur, Farrukhabad | Aug 16, 2026

🐍 बाढ़ के बीच हैरान कर देने वाली घटना!

🚨 युवक को सांप ने डसा तो दोस्त जिंदा सांप पकड़कर अस्पताल ले आया!

फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील क्षेत्र के तीसराम की मड़ैया में बाढ़ के बीच शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब नाव से उतरते समय करीब 22 वर्षीय प्रदीप को सांप ने डस लिया।

प्रदीप की हालत बिगड़ने पर उसके दोस्त अनुज ने गजब की हिम्मत दिखाई। उसने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और घायल दोस्त के साथ जिंदा सांप को भी जिला अस्पताल लोहिया पहुंचा दिया। 😳

अस्पताल की इमरजेंसी में डिब्बे के अंदर जिंदा सांप देखकर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए। चिकित्सक अभय श्रीवास्तव के मुताबिक प्रदीप को एंटी-स्नेक वेनम की 10 डोज दी गई हैं और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

🌊 बाढ़ के पानी में सांपों का बढ़ा खतरा, ग्रामीण रहें सावधान।

⚠️ ऐसी स्थिति में सांप के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है।

#Farrukhabad #Amritpur #Flood #SnakeBite #BreakingNews #FarrukhabadNews #Rajepur #बाढ़ #सांपकेडसने #खबर

🐍 बाढ़ के बीच हैरान कर देने वाली घटना! 🚨 युवक को सांप ने डसा तो दोस्त जिंदा सांप पकड़कर अस्पताल ले आया! फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील क्षेत्र के तीसराम की मड़ैया में बाढ़ के बीच शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब नाव से उतरते समय करीब 22 वर्षीय प्रदीप को सांप ने डस लिया। प्रदीप की हालत बिगड़ने पर उसके दोस्त अनुज ने गजब की हिम्मत दिखाई। उसने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और घायल दोस्त के साथ जिंदा सांप को भी जिला अस्पताल लोहिया पहुंचा दिया। 😳 अस्पताल की इमरजेंसी में डिब्बे के अंदर जिंदा सांप देखकर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए। चिकित्सक अभय श्रीवास्तव के मुताबिक प्रदीप को एंटी-स्नेक वेनम की 10 डोज दी गई हैं और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। 🌊 बाढ़ के पानी में सांपों का बढ़ा खतरा, ग्रामीण रहें सावधान। ⚠️ ऐसी स्थिति में सांप के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है। #Farrukhabad #Amritpur #Flood #SnakeBite #BreakingNews #FarrukhabadNews #Rajepur #बाढ़ #सांपकेडसने #खबर

Amritpur, Farrukhabad | Aug 16, 2026