भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के क्रम में लक्सर में भी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई दर्जा धारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने की।
तिरंगा यात्रा आर्य समाज मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मोहल्लों से गुजरती हुई शिव चौक पर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगे का फूलों और नारों से भव्य स्वागत किया। हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता और आमजन "भारत माता की जय" के नारे लगाते नजर आए।
#TirangaYatra
#HarGharTiranga
#IndependenceDay
#AzaadiKaAmritMahotsav
#BharatMataKiJai