बेगूसराय: गढ़पुरा पुलिस ने चोरी की अंगूठी के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
गढ़पुरा थाना की पुलिस ने चोरी की अंगूठी के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि गढ़पुरा थाना में सोने की अंगूठी चोरी का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने करवाई की है.