दुधि: चागा गांव में खेत में घास हटाते समय रसेल वाइपर ने किसान को डंसा, हालत गंभीर
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के चागा गांव में एक युवा किसान को जहरीले रसेल वाइपर सांप ने डंस लिया। बताया जा रहा है कि चांगा गांव में 25 वर्षीय आनंद कुमार पुत्र विनोद राम शनिवार शाम करीब पांच बजे अपने घर के पास घास हटा रहे थे। इसी दौरान वहां छिपे रसेल वाइपर ने उनके हाथ में डंस लिया। सर्पदंश के लगभग 20 मिनट के भीतर आनंद की हालत बिगड़ने लगी।