बदायूं: गोवंशों की मृत्यु पर पशुधन मंत्री ने जताई नाराजगी, जिम्मेदारों पर की कठोर कार्रवाई के निर्देश
Budaun, Budaun | Oct 1, 2026 बदायूँ में लगातार हुई बारिश के दौरान 34 गोवंशों की मृत्यु की घटना को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह ने म्याऊं ब्लॉक के अभिगांव, सालारपुर ब्लॉक के ब्यौर गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये।